वेब3 का परिचय
केंद्रीकरण की मदद से अरबों लोग वर्ल्ड वाइड वेब से जुड़े है और इसके स्थिर, मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है जिस पर यह जीवित है। साथ ही, वर्ल्ड वाइड वेब के बड़े हिस्से पर कुछ केंद्रीकृत संस्थाओं का दबदबा है, जो एक तरफा निर्णय लेते हैं कि क्या अनुमति दी जानी चाहिए और क्या नहीं।
वेब3 इस दुविधा का उत्तर है। बड़ी तकनीकी कंपनियों के एकाधिकार वाले वेब के बजाय, वेब3 विकेंद्रीकरण को अपनाता है और इसका निर्माण, संचालन और स्वामित्व इसके उपयोगकर्ता द्वारा किया जाता है। वेब3 सत्ता को निगमों के बजाय लोगो के हाथों में देता है। वेब3 के बारे में बात करने के पहले, आइए जानें कि हम यहां तक कैसे पहुंचे।
प्रारंभिक वेब
जबसे इसका आविष्कार किया गया था और जब से यह मौजूद है - अधिकतर लोग वेब को आधुनिक जीवन का एक सतत स्तंभ सोचते है। हालाँकि, आज जिस वेब को हममें से अधिकतर लोग जानते है वह उसकी वास्तविक कल्पना से बिलकुल अलग है। इसे अच्छे से समझने के लिए, इसके संक्षिप्त इतिहास को चोटी अवधियों में तोड़ना मददगार होगा - वेब 1.0 और वेब 2.0।
वेब 1.0: केवल पढ़ने के लिए (1990-2004)
1989 में, CERN, जेनेवा में, टीम बर्नर्स-ली ऐसा प्रोटोकॉल विकसित करने में व्यस्त थे, जो वर्ल्ड वाइड वेब बना। उसका विचार? खुला, विकेंद्रीकृत प्रोटोकॉल का निर्माण करे, जिसे धरती से कही भी जानकारी साझा करने में सक्षम बनाए।
बर्नर्स-ली की रचना का पहला सूत्रपात, अब उसे "वेब 1.0" से जाना जाता है, लगभग 1990 से 2004 के बीच बनाया गया था। वेब 1.0 मुख्य तौर पर कंपनियों के स्वामित्व में स्थिर वेबसाइट थी, और उपयोगकर्ता के बीच न के बराबर बातचीत होती थी - व्यक्तियों ने शायद ही कोई कंटेंट बनाया होगा - इस कारणवश इसे रीड ऑनली के रूप में जाना जाने लगा।
वेब 2.0: पढ़ें-लिखें (2004-अब तक)
वेब 2.0 का समय 2004 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ शुरू हुआ। वेब केवल-पढ़ने के बजाय पढ़ने-लिखने के रूप में विकसित हुआ। कंपनियों ने यूज़र को सामग्री प्रदान करने की बजाय, प्लेटफार्म प्रदान करने शुरू कर दिए जिसकी मदद से वह यूज़र द्वारा विकसित सामग्री साझा कर सके और यूज़र से यूज़र का विचार विमर्श बढ़ा सके। जैसे-जैसे अधिक लोग ऑनलाइन आए, कुछ कंपनियों ने वेब पर उत्पन्न अनुपातहीन ट्रैफ़िक और मुनाफे की मात्रा को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। वेब 2.0 ने विज्ञापन-संचालित आय के मॉडल को भी जन्म दिया। हालाँकि उपयोगकर्ता सामग्री बना सकते थे, लेकिन उनके पास इसका स्वामित्व नहीं था और उन्हें इसके मुद्रीकरण से लाभ नहीं हो रहा था।
वेब 3.0: पढ़ें-लिखें-स्वामित्व
'Web 3.0' की अवधारणा एथेरियम के सह-संस्थापक गेविन वुड द्वारा 2014 में एथेरियम के लॉन्च के तुरंत बाद गढ़ी गई थी। गेविन ने उस समस्या के समाधान को शब्दों में व्यक्त किया जिसे कई शुरुआती क्रिप्टो अपनाने वालों ने महसूस भी किया था: वेब को बहुत अधिक विश्वास की आवश्यकता थी। अर्थात्, ज्यादातर लोग आज जिस वेब को जानते हैं और उपयोग करते हैं, वह लोगो के सर्वोत्तम हित में कार्य करने के लिए कुछ निजी कंपनियों पर भरोसा करने पर निर्भर करता है।
वेब3 क्या है?
वेब3 एक नए एवं बेहतर इंटरनेट के दृष्टिकोण का एक सर्वव्यापी शब्द बन गया है। मूलतः, वेब3 उपयोगकर्ताओं को स्वामित्व की शक्ति वापस देने के लिए ब्लॉकचेन, क्रिप्टोकरेंसी और एनएफटी का उपयोग करता है। ट्विटर पर 2020 की एक पोस्ट में (opens in a new tab) इसे सबसे अच्छे तरीके से बताया गया है: Web1 केवल-पढ़ने के लिए था, Web2 पढ़ने-लिखने के लिए है, वेब3 पढ़ने-लिखने-और-स्वामित्व के लिए होगा।
वेब3 के मूल विचार
हालाँकि वेब3 क्या है इसकी एक सटीक परिभाषा सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण है, कुछ मुख्य सिद्धांत इसके निर्माण को मार्गदर्शित करते हैं।
- वेब3 विकेंद्रीकृत है: इंटरनेट के बड़े हिस्से को केंद्रीकृत संस्थाओं द्वारा नियंत्रित और स्वामित्व में रखने के बजाय, इसका स्वामित्व इसके निर्माताओं और उपयोगकर्ताओं के बीच वितरित हो जाता है।
- वेब3 अनुमति रहित है: सभी को वेब3 में भाग लेने के लिए समान पहुंच प्राप्त है, और किसी को भी इससे बाहर नहीं रखा गया है।
- वेब3 में नेटिव भुगतान हैं: यह बैंकों और भुगतान प्रोसेसर के पुराने बुनियादी ढांचे पर निर्भर रहने के बजाय ऑनलाइन पैसे खर्च करने और भेजने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करता है।
- वेब3 ट्रस्टलेस है: यह विश्वसनीय तीसरे-पक्ष पर निर्भर रहने के बजाय प्रोत्साहन और आर्थिक तंत्र का उपयोग करके संचालित होता है।
वेब3 महत्वपूर्ण क्यों है?
हालाँकि वेब3 की सबसे बेहतरीन विशेषताएं कुछ खास नहीं है और साफ-सुथरी श्रेणी में फिट नहीं होती, बस सरलता के लिए हमने आसानी से समझने हेतु उन्हें अलग करने का प्रयास किया।
स्वामित्व
वेब3 आपको अद्वितीय तरीके से अपनी डिजिटल संपत्तियों का स्वामित्व देता है। उदाहरण के लिए, मान लेते है की आप एक web2 गेम खेल रहे है। अगर आप कोई इन गेम वस्तु खरीदते है तो यह सीधे आपके खाते से बंध जाती है। अगर गेम के निर्माता आपका खाता मिटा दे, तो आप इन वस्तुओं को खो दोगे। या, फिर अगर आप गेम खेलना छोड़ दे, तो आप उन मूल्य को खो देंगे जो इन गेम वस्तुओं में निवेश किया है।
वेब3 के माध्यम से सीधे स्वामित्व की अनुमति देता है। गेम के निर्माता या कोई भी, आपके स्वामित्व को हटाने के शक्ति नहीं रखते है। और, अगर आप गेम खेलना छोड़ दे तो आप खुले बाजार में अपनी इन गेम वस्तुओं को बेच या ट्रेड कर सकते है और अपना मूल्य वापस हासिल कर सकते है। इसे क्रियान्वित होते देखने के लिए ऑन-चेन गेमिंग का अन्वेषण करें।
सेंसरशिप प्रतिरोध
प्लेटफार्म और सामग्री निर्माताओं के बीच शक्ति की क्रियाशीलता बड़े पैमाने पर असंतुलित होती है।
OnlyFans एक यूज़र-जनित वयस्क सामग्री की साइट है जिस पर 1 मिलियन से भी ऊपर की संख्या में सामग्री निर्माता है, जिनमे से अधिकतर प्लेटफार्म का उपयोग अपनी प्राथमिक आय का स्त्रोत के रूप में करते है। अगस्त 2021 में, OnlyFans ने यौन रूप से स्पष्ट सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की योजना घोषित कर दी। इस घोषणा से प्लेटफार्म पर निर्माताओं के बीच आक्रोश फैल गया, उन्होंने महसूस किया की जिस प्लेटफार्म के निर्माण में मदद करी है उस पर उनकी आय लूटी जा रही है। प्रतिक्रिया के बाद, तुरंत फैसला पलट दिया गया। बावजूद इसके की निर्माताओं ने यह लड़ाई जीत ली है, यह वेब 2.0 के निर्माताओं के लिए एक समस्या पर प्रकाश डालता है: अगर आप प्लेटफार्म छोड़ देते है तो आपने जो प्रतिष्ठा और यदि आप कोई प्लेटफ़ॉर्म छोड़ते हैं तो आपका अनुसरण अर्जित होता है।
वेब3 पर, आपका डाटा ब्लॉकचेन में रहता है। जब आप किसी प्लेटफार्म को छोड़ने का निर्णय लेते है, तब आप अपनी प्रतिष्ठा का उपयोग कर सकते है, किसी दूसरे अन्य इंटरफेस से जुड़ सकते है जो आपके मूल्यों के साथ ज्यादा स्पष्ट रूप से संरेखित करता हैं।
वेब 2.0 के लिए सामग्री निर्माताओं को नियमों में बदलाव न करने के लिए प्लेटफार्म पर विश्वास करने की आवश्यकता है, लेकिन सेंसरशिप प्रतिरोध वेब3 प्लेटफार्म की मूल सुविधा है।
विकेंद्रीकृत स्वायत्त संगठन (डीएओज़)
वेब3 में अपने डेटा के मालिक बनने के साथ ही, आप समूह के रूप में प्लेटफ़ॉर्म के मालिक भी बन सकते हैं, जहाँ टोकन उसी तरह से काम करते हैं जैसे कि किसी कंपनी के शेयर। डाओ आपको एक मंच के विकेंद्रीकृत स्वामित्व का समन्वय करने और उसके भविष्य के बारे में निर्णय लेने देते हैं।
डीएओज़ को तकनीकी रूप से सहमत के रूप में परिभाषित किया गया है जो संसाधनों (टोकन) के एक पूल पर विकेंद्रीकृत निर्णय लेने की प्रक्रिया को स्वचालित करते हैं। टोकन वाले उपयोगकर्ता इस पर वोट करते हैं कि संसाधन कैसे खर्च किए जाते हैं, और कोड स्वचालित रूप से वोटिंग परिणाम निष्पादित करता है।
हालांकि, लोग वेब3 समुदायों को भी बहुत से डाओ के रूप में परिभाषित करते हैं। इन सभी समुदायों में कोड द्वारा विकेंद्रीकरण और स्वचालन के विभिन्न स्तर हैं। वर्तमान में, हम यह पता लगा रहे हैं कि डाओ क्या हैं और वे भविष्य में कैसे विकसित हो सकते हैं।
पहचान
परंपरागत रूप से, आप अपने द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रत्येक प्लेटफ़ॉर्म के लिए एक खाता बनाएंगे। उदाहरण के लिए, आपके पास एक ट्विटर खाता, एक यूट्यूब खाता और एक रेडिट खाता हो सकता है। क्या आप अपना प्रदर्शन नाम या प्रोफ़ाइल चित्र बदलना चाहते हैं? आपको इसे हर खाते में करना होगा। कुछ मामलों में आप सामाजिक साइन-इन का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन यह एक जानी-मानी समस्या को उत्पन्न करता है—सेंसरशिप। एक क्लिक में, ये प्लेटफ़ॉर्म आपको आपके पूरे ऑनलाइन जीवन से बाहर कर सकते हैं। और बुरा यह है कि कई प्लेटफ़ॉर्म को आपको खाता बनाने के लिए व्यक्तिगत पहचान सूचना के साथ उन पर विश्वास करने की जरूरत होती है।
वेब3 आपको एथेरियम पते और प्रोफ़ाइल के साथ अपनी डिजिटल पहचान को नियंत्रित करने की अनुमति देकर इन समस्याओं का समाधान करता है। इथेरियम पते का उपयोग करने से सभी प्लेटफार्मों पर एक ही लॉगिन मिलता है जो सुरक्षित, सेंसरशिप-प्रतिरोधी और गुमनाम होता है।
नेटिव भुगतान
Web2 का भुगतान बुनियादी ढांचा बैंकों और भुगतान प्रोसेसरों पर निर्भर करता है, इसमें बिना बैंक खाते वाले लोगों या गलत देश की सीमाओं के भीतर रहने वाले लोगों को शामिल नहीं किया गया है। वेब3 ब्राउज़र में सीधे पैसे भेजने के लिए जैसे टोकन का उपयोग करता है और इसके लिए किसी विश्वसनीय तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं होती है।
ETH के बारे में और जानेंवेब3 की सीमाएँ
वर्तमान में वेब3 के स्वरुप के असंख्य लाभों के बावजूद, अभी भी इसमें कई सीमाएँ हैं जिन्हें फलने-फूलने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र से अवगत रहना होगा।
अभिगम्यता
वेब3 की महत्वपूर्ण सुविधाएँ, जैसे इथेरियम के साथ साइन-इन, किसी के भी उपयोग के लिए शून्य लागत पर पहले से ही उपलब्ध हैं। लेकिन, इसमें लेन-देन की तुलनात्मक लागत अभी भी कई लोगों के लिए निषेधात्मक है। अधिक लेनदेन शुल्क के कारण वेब3 का उपयोग कम अमीर एवं विकासशील देशों में कम किये जाने की सम्भावना है। एथेरियम पर, इन चुनौतियों को रोडमैप और के माध्यम से हल किया जा रहा है। यह तकनीक तो तैयार है, लेकिन वेब3 को सभी की पहुँच में लाने के लिए हमें परत 2 पर उच्च स्तर को अपनाने की आवश्यकता है।
यूज़र अनुभव
वेब3 के उपयोग पर प्रवेश करने में वर्तमान में बहुत अधिक तकनीकी बाधाएं हैं। यूज़र को सुरक्षा मामलों, जटिल तकनीकी दस्तावेजों को, और असहज यूज़र इंटरफ़ेस को नेविगेट करना समझना चाहिए। वॉलेट प्रदाता विशेष रूप से इसे हल करने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन वेब3 को बड़े पैमाने पर अपनाए जाने से पहले और अधिक प्रगति की आवश्यकता है।
शिक्षा
वेब3 नए उदाहरण प्रस्तुत करता है जिनके लिए Web2.0 में उपयोग किए गए मानसिक मॉडलों से अलग मॉडल सीखने की आवश्यकता होती है। 1990 के दशक के अंत में जब Web1.0 लोकप्रियता हासिल कर रहा था, तब ऐसा ही एक शिक्षा अभियान चलाया गया; वर्ल्ड वाइड वेब के समर्थकों ने जनता को सरल रूपकों (सूचना राजमार्ग, ब्राउज़र, वेब सर्फिंग) से लेकर टेलीविज़न प्रसारण (opens in a new tab) तक शिक्षित करने के लिए कई शैक्षिक तकनीकों का इस्तेमाल किया। वेब3 कठिन नहीं है, लेकिन यह अलग है। Web2 यूज़र को इन वेब3 उदाहरणों के बारे में सूचित करने वाली शैक्षिक पहल इसकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
Ethereum.org हमारे अनुवाद कार्यक्रम के माध्यम से वेब3 शिक्षा में योगदान देता है, जिसका लक्ष्य महत्वपूर्ण एथेरियम सामग्री का यथासंभव अधिक से अधिक भाषाओं में अनुवाद करना है।
केंद्रीकृत बुनियादी ढाँचा
वेब3 पारिस्थितिकी तंत्र नया है और तेजी से विकसित हो रहा है। परिणामस्वरूप, अभी यह मुख्य रूप से केंद्रीकृत बुनियादी ढांचों (गिटहब, ट्विटर, डिस्कॉर्ड, आदि) पर निर्भर करता है। कई वेब3 कंपनियाँ इन फ़ासलो को भरने के लिए कार्य कर रही हैं, लेकिन उच्च-गुणवत्ता, विश्वसनीय बुनियादी ढाँचे के निर्माण में समय लगता है।
एक विकेंद्रीकृत भविष्य
वेब3 एक युवा और विकासशील पारिस्थितिकी तंत्र है। गेविन वुड ने 2014 में यह शब्द अंकित किया था, लेकिन इनमें से कई विचार हाल ही में ही वास्तविकता बन सके हैं। सिर्फ पिछले वर्ष में, क्रिप्टोकरेंसी की रुचि में काफी वृद्धि हुई है, परत 2 स्केलिंग समाधानों में सुधार, शासन के नए रूपों के साथ बड़े पैमाने पर प्रयोग और डिजिटल पहचान में क्रांतियां हुई हैं।
हम वेब3 के साथ एक बेहतर वेब बनाने की शुरुआत में ही हैं, लेकिन जैसे-जैसे हम इसके समर्थक बुनियादी ढांचे में सुधार करेंगे, वैसे-वैसे वेब का भविष्य उज्ज्वल दिखता चलेगा।
मैं कैसे शामिल हो सकता हूँ
आगे की रीडिंग
वेब3 सटीकता से परिभाषित नहीं है। विभिन्न समुदाय के प्रतिभागियों के पास इस पर अलग-अलग दृष्टिकोण है। यहां उनमें से कुछ हैं:
- वेब3 क्या है? भविष्य के विकेंद्रीकृत इंटरनेट की व्याख्या (opens in a new tab) – Nader Dabit
- Web 3 को समझना (opens in a new tab) – Josh Stark
- वेब3 क्यों मायने रखता है (opens in a new tab) — Chris Dixon
- विकेंद्रीकरण क्यों मायने रखता है (opens in a new tab) - Chris Dixon
- वेब3 परिदृश्य (opens in a new tab) – a16z
- वेब3 पर बहस (opens in a new tab) – Packy McCormick
अपने इथेरियम ज्ञान का परीक्षण करें
पेज का अंतिम अपडेट: 24 फ़रवरी 2026


