मुख्य सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: 21 अक्टूबर 2025

स्कैम टोकन की पहचान कैसे करें

एथेरियम के लिए सबसे आम उपयोगों में से एक समूह के लिए एक व्यापार योग्य टोकन बनाना है, एक अर्थ में उनकी अपनी मुद्रा। ये टोकन आम तौर पर एक मानक, ERC-20 का पालन करते हैं। हालांकि, जहां कही पर भी ऐसे इस्तेमाल के मामले होते है जो मूल्य रखते है, वहा पर अपराधी भी होते है जो अपने लिए उस मूल्य को चुराने की कोशिश करते है।

ऐसे दो तरीके है जिनसे वे आपको धोखा दे सकते हैं:

  • आपको एक स्कैम टोकन बेचना, जो उस वैध टोकन की तरह दिख सकता है जिसे आप खरीदना चाहते हैं, लेकिन ये स्कैमर्स द्वारा जारी किए जाते हैं और इनकी कोई कीमत नहीं होती है।
  • आपको गलत लेनदेन पर हस्ताक्षर करने के लिए धोखा देना, आमतौर पर आपको उनके अपने यूज़र इंटरफ़ेस पर निर्देशित करके। वे आपको अपने अनुबंधों में आपके ERC-20 टोकन पर छूट देने और संवेदनशील जानकारी को उजागर करने के लिए बाध्य करने का प्रयास कर सकते हैं, जो उन्हें आपकी संपत्तियों, आदि तक पहुंच प्रदान करती है। ये यूज़र इंटरफेस ईमानदार वेबसाइट के लगभग पूरे क्लोन हो, लेकिन छिपी हुई तरकीबों के साथ।

स्कैम टोकन क्या हैं, और उनकी पहचान कैसे की जाए, यह बताने के लिए, हम एक उदाहरण देखने जा रहे हैं: wARB (opens in a new tab)। यह टोकन वैध ARB (opens in a new tab) टोकन जैसा दिखने का प्रयास करता है।

स्कैम टोकन कैसे काम करते है?

इथेरियम का सम्पूर्ण उद्देश्य विकेंद्रीकरण करना है। इसका मतलब यह है कि कोई केंद्रीय प्राधिकरण नही है जो आपकी संपत्ति जब्त कर सके या आपको स्मार्ट अनुबंध को तैनात करने से रोक सकें। लेकिन इसका अर्थ यह भी है की घोटालेबाज़ भी अपनी इच्छानुसार कोई भी स्मार्ट अनुबंध तैनात कर सकते है।

विशेष रूप से, आर्बिट्रम ने एक अनुबंध डिप्लॉय किया जो ARB प्रतीक का उपयोग करता है। लेकिन ये दूसरे लोगों को भी अनुबंधों को तैनात करने से नही रोकता है जो की बिल्कुल समान चिन्ह या अन्य समान का इस्तेमाल करते है। जो कोई भी अनुबंध लिखता है वह निर्धारित करता है की अनुबंध क्या करेगा।

वैध दिखना

स्कैम टोकन बनाने वाले कई तरकिबे करते है ताकि वैध दिखाई पड़े।

  • वैध नाम और प्रतीक। जैसा की पहले उल्लिखित किया, ERC-20 अनुबंध के पास अन्य ERC-20 से समान नाम और चिन्ह हो सकता है। आप सुरक्षा के लिए उन क्षेत्रों पर निर्भर नहीं कर सकते।

  • वैध मालिक। स्कैम टोकन अक्सर काफी मात्रा में शेष राशि को उन पतों पर एयरड्रॉप करते हैं जिनसे वास्तविक टोकन के वैध होल्डर होने की उम्मीद की जा सकती है।

    उदाहरण के लिए, आइए wARB को दोबारा देखें। टोकन का लगभग 16% (opens in a new tab) एक ऐसे पते के पास है जिसका सार्वजनिक टैग आर्बिट्रम Foundation: Deployer (opens in a new tab) है। यह कोई नकली पता नहीं है, यह वास्तव में वही पता है जिसने एथेरियम मेननेट पर असली ARB अनुबंध को डिप्लॉय किया था (opens in a new tab)

    क्योंकि किसी पते का ERC-20 संतुलन ERC-20 अनुबंध के स्टोरेज का हिस्सा है, इसे अनुबंध द्वारा निर्दिष्ट किया जा सकता है कि अनुबंध डेवलपर जो चाहे उसका संतुलन वह हो। किसी अनुबंध के लिए स्थानांतरण पर रोक लगाना भी संभव है ताकि वैध यूज़र उन घोटाले वाले टोकन से छुटकारा न पा सकें।

  • वैध स्थानांतरण। वैध मालिक दूसरों को स्कैम टोकन स्थानांतरित करने के लिए भुगतान नहीं करेंगे, इसलिए यदि स्थानांतरण हो रहे हैं तो यह वैध होना चाहिए, है ना? गलतTransfer इवेंट ERC-20 अनुबंध द्वारा उत्पन्न होते हैं। घोटालेबाज़ भी आसानी से ऐसे अनुबंध को इस तरह से लिख सकता है की वह उन क्रियाओं को उत्पन्न करें।

स्कैम वेबसाइटें

घोटालेबाज भी बहुत ठोस विश्वासकारी वेबसाइट का उत्पादन कर सकते है, कभी कभी तो प्रमाणिक साइट के सटीक क्लोन एक जैसे UI के साथ, लेकिन सूक्ष्म तरकीबों के साथ में। उदाहरण ऐसे बाहरी लिंक हो सकते है जो वैध दिखाई दे असल में यूज़र को एक बाहरी स्कैम साइट पर भेजते है, गलत निर्देश जो यूज़र को उसकी चाबियों का उद्घाटन करने या हमलावर के पते पर धन भेजने में मार्गदर्शन करते है।

इसे टालने का सबसे अच्छा अभ्यास है की आप जिस साइट पर जाते है उसके लिए URL की जांच सावधानी से करें, और ज्ञात साइट के पते अपने बुकमार्क में सहेज कर रखे। तब, आप अपने बुकमार्क के माध्यम से असली साइट में प्रवेश कर सकते है किसी गलती से वर्तनी त्रुटि किए बिना या बाहरी लिंक पर भरोसा किए बगैर।

आप खुद की रक्षा कैसे कर सकते है?

  1. अनुबंध पते की जाँच करें। वैध टोकन वैध संगठनों से आते है, और आप अनुबंध पते संगठन की वेबसाइट पर देख सकते है। उदाहरण के लिए, ARB के लिए आप वैध पते यहाँ देख सकते हैं (opens in a new tab)

  2. असली टोकन में तरलता होती है। दूसरा विकल्प यूनिस्वैप (opens in a new tab) पर लिक्विडिटी पूल के आकार को देखना है, जो सबसे आम टोकन स्वैपिंग प्रोटोकॉल में से एक है। यह प्रोटोकॉल लिक्विडिटी पूल का इस्तेमाल से काम करता है, जिसमें निवेशक ट्रेडिंग फीस से वापस आने की उम्मीद में उनके टोकन जमा करते है।

आमतौर पर स्कैम टोकन के पास बहुत छोटे से लिक्विडिटी पूल होते है, अगर कोई होगा तो, क्योंकि घोटालेबाज़ असली संपत्ति को जोखिम में नहीं डालना चाहते। उदाहरण के लिए, ARB/ETH यूनिस्वैप पूल में लगभग दस लाख डॉलर हैं (नवीनतम मूल्य के लिए यहां देखें (opens in a new tab)) और थोड़ी मात्रा में खरीदने या बेचने से कीमत में कोई बदलाव नहीं होने वाला है:

एक वैध टोकन खरीदना

लेकिन जब आप स्कैम टोकन wARB खरीदने की कोशिश करते हैं, तो एक छोटी सी खरीदारी भी कीमत को 90% से अधिक बदल देगी:

एक स्कैम टोकन खरीदना

यह एक और सबूत है जो हमें दिखाता है कि wARB के एक वैध टोकन होने की संभावना नहीं है।

  1. ईथरस्कैन में देखें। पहले से ही ढेर सारे स्कैम टोकन की पहचान कर ली गई है और समुदाय द्वारा उनकी रिपोर्ट भी हो चुकी है। ऐसे टोकन ईथरस्कैन में चिह्नित होते हैं (opens in a new tab)। पहले से ही ढेर सारे स्कैम टोकन की पहचान कर ली गई है और समुदाय द्वारा उनकी रिपोर्ट भी हो चुकी है। ऐसे टोकन को इथरस्कैन में चिन्हित किए जाते है। जबकि इथरस्कैन कोई सच का आधिकारिक स्त्रोत नही है (ये विकेंद्रीकृत नेटवर्क का स्वभाव है की वहा पर वैधता के लिए कोई आधिकारिक स्त्रोत नही होता है), टोकन जिनकी इथरस्केन द्वारा घोटाले के रूप में पहचान हुई है, तो उनकी स्कैम होने की संभावना होती है।

    ईथरस्कैन में स्कैम टोकन

निष्कर्ष

जब तक दुनिया में मूल्य रहेगा तब तक दुनिया में घोटालेबाज़ रहेंगे जो इस मूल्य को अपने लिए चुराने का प्रयास करते रहेंगे, और विकेन्द्रीकृत दुनिया में आपके सिवाए आपकी रक्षा करने वाला कोई नहीं है। उम्मीद है की, आपको यह बातें याद रहेंगी जिनसे आप स्कैम से वैध टोकन बताने में मददगार होंगी:

  • स्कैम टोकन वैध टोकन का प्रतिरूपण करते है, वे एक ही नाम, चिन्ह इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते है।
  • स्कैम टोकन एक ही अनुबंध पते का उपयोग नहीं कर सकते
  • वैध टोकन पते का सबसे अच्छा स्त्रोत वह संगठन है जिसका टोकन है।
  • यदि ऐसा नहीं हो पाता है, तो आप यूनिस्वैप (opens in a new tab) और ब्लॉकस्काउट (opens in a new tab) जैसे लोकप्रिय, विश्वसनीय अनुप्रयोगों का उपयोग कर सकते हैं।

पेज का अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2025

क्या यह लेख सहायक था?